सदन में विधायक उमाशंकर सिंह ने उठाई ये मांग

उत्तरप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान बलिया के विधायक ने एक महत्वपूर्ण मांग रखी है। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के चिलकहर ब्लाक के चोगड़ा चट्टी पर नया विद्युत सब स्टेशन स्थापित किए जाने की मांग की है। विधायक ने जनसमस्या पर ध्यान आकर्षित करने हुए कहा कि चोगड़ा चट्टी पर नए विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग बहुत पहले से हम करते आ रहे हैं। लेकिन आज तक इस चट्टी पर अंधेरा छाया है। विधायक ने कहा यह जनहित का मुद्दा है। साथ ही उन्होंने लोगों की समस्या से भी सदन को अवगत कराते हुए कहा कि लोग बेहद परेशान हैं।

मोमबत्ती जलाकर वह अपना काम चलाते हैं। इसलिए सब स्टेशन का निर्माण कराया जाए। साथ ही विधायक ने सब स्टेशन के निर्माण से अन्य गांवों को भी बड़ा लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन निर्माण से ग्रामसभा हजौली, कुरेजी, बलेसरा, सिकरिया कला, सिकरिया खुर्द, सवन, बुढऊ, बड़ी, वीरपुरा, तकिया, हजौली आदि गांव को बिजली मिल सकती है। यहां बिजली की भारी किल्लत है। यदि समय से सब स्टेशन का निर्माण नहीं हुआ तो इन गांवों के लोग आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं।

ऐसे में इसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। वहीं विधायक की संवेदनशीलता को लेकर जनता काफी खुश है। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर किसी जनप्रतिनिधि की निगाह अब तक नहीं पड़ी है। क्षेत्रीय विधायक की मांग जायज है। सरकार तत्काल इस पर फैसला लें और हरी झंडी दें। देखना होगा कि विधायक की अपील के बाद सरकार क्या कदम उठाती है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago