बिल्थरारोड- रामलीला मैदान में चल रहे पंचकुंडीय पतंजलि योग समिति ज्ञान यज्ञ शिविर का समापन

बिल्थरारोड (बलिया)नगर के रामलीला मैदान में चल रहे पंचकुंडीय पतंजलि योग समिति ज्ञान यज्ञ शिविर का बुधवार को समापन हुआ।शिविर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रवचन और योगासन आदि की धूम रही ।शिविर में प्रशिक्षक सुरेश चंद्र आचार्य ने योगासन के महत्व को बताते हुए लोगों को बीमारी मुक्त रह स्वस्थ रहने की सलाह दी।कहा कि नियमित योग से किसी भी प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है वहीं आचार्य रुक्मणी आर्या ने वेद के माध्यम उपदेश दे कर लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया।उन्होंने भजन गाकर वेदों के तथ्यों का उल्लेख किया,कहा कि प्रतिदिन कुछ समय निकालकर भजन सुने ,इसे सुनने से शारीरिक सुख और मानसिक शांति मिलती है और मन पवित्र हो जाता है।योग प्रवक्ता परमानंद प्रेमी ने बताया कि बीमारियों के सफल इलाज के लिए यौगिक क्रियाओं को करना अति आवश्यक है ।इस दौरान पंचकुंडीय वैदिक ज्ञान यज्ञ में जनकल्याण के लिए पावन आहुतियां दी गई।इस मौके पर हृदयानंद, देवेंद्र गुप्ता ,राजेंद्र वरनवाल,संजय जायसवाल,बिकाऊ शर्मा,ईश्वर चंद,संजीव कुमार ,रामजी तिवारी, हरी प्रकाश,भरत नाथ, विजय कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago