बलिया- यात्रियों को स्टेशन की टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से निजात दिलाने के लिए रेल ने स्टेशन पर तीन आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई थीं, लेकिन अब ये तीनो ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन शो-पीस बनी हुई है। इसके चलते रेल यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
दरअसल रेल यात्रियों की सुविधा व टिकट काउंटर पर हो रही भीड़ से निजात के लिये कुछ साल पहले तीन एटीवीएम मशीन लगायी गयी थी। इसका जिम्मा रेलवे के रिटायर कर्मचारियों को दिया गया जो कमीशन पर टिकट बेचने का काम करते है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों के अंदर एक-एक कर तीनों मशीनें बंद हो गयी।
जानकारों का कहना है कि इसकी जानकारी महकमें के आला अफसरों को भी दी गयी, लेकिन मशीन चालू नहीं हो सकी। विभागीय लोगों का कहना है कि चार्ज नहीं हो पाने के कारण एटीवीएम से टिकट नहीं निकल पा रहा है। एक साथ तीनों मशीनों के बंद होने से टिकट खिड़की पर हर रोज भीड़ बढ़ती जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…