बलिया- बच्चा चोरी की अफवा’ह फैलाकर भिखारिन की पिटा’ई करवाने वाली महिला गिरफ्ता’र !

बलिया। नगर के मलिन बस्ती की एक महिला के एक भिखारी वृद्ध महिला को बच्चा चोर के शक में पकड़ने और शोर मचाने के बाद शुक्रवार को चित्तू पांडेय चौराहे के पास दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए।

इस दौरान इन लोगों ने भिखारी वृद्ध महिला की पिटाई कर दी। संयोग अच्छा रहा कि चौराहे के ही यातायात पुलिस बूथ पर मौजूद टीएसआई सुरेश चंद्र दुबे ने अपने सहयोगियों के साथ भिखारी महिला को लोगों के चंगुल से बचा लिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इसे अफवाह मानकर शोर मचाने वाली महिला व भिखारी महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यहां दोनों से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी भिखारी वृद्घ महिला रानी देवी (52) पत्नी प्रमोद शुक्रवार दोपहर चित्तू पांडेय चौराहा स्थित सब्जी मंडी में लोगों से भीख मांग रही थी।

इसी बीच नगर के मलिन बस्ती निवासी ज्योति उर्फ पूनम पत्नी नंदे ने भिखारी महिला को बच्चा चोर-बच्चा चोर कहते हुए शोर मचा दी। यह सुन दर्जनों की संख्या में राहगीरों ने वृद्घ महिला को दौड़ा लिया और चित्तू पांडेय चौराहा स्थित जूते-चप्पल की दुकान के पास पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

यह देख यातायात बूथ में बैठे टीएसआई हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर बूथ लाए। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचा कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को कोतवाली लेकर आई जहां दोनों से पूछताछ की गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago