Categories: Uncategorized

आखिर कौन थे फ़िरोज़ शाह जिनके नाम पर था स्टेडियम, अब होगा जेटली के …

“फिरोज शाह कोटला” दोस्तों यह नाम तो आपने कई बार सुना होगा ।यह नाम है दिल्ली के एक स्टेडियम का ,लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हिंदुस्तान में मोदी सरकार बनने के बाद से ही जगहों के नाम को बदलने का ट्रेंड चल चुका है बहुत सारे ऐसे शहर ,सड़कें और चौराहे हैं जिनका नाम बदलकर कुछ और रख दिया गया है उदाहरण के लिए इलाहाबाद का नाम हटाकर प्रयागराज रख दिया गया .

गोरखपुर के अली नगर का नाम आर्य नगर रख दिया गया, मियां बाजार को माया बाजार कर दिया गया और भी बहुत सारे नाम है जिन्हें बदल दिया गया अब इस कड़ी में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम भी जुड़ने वाला है । जी हां दोस्तों खबरें मिल रही हैं कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अब अरुण जेटली जो कि पूर्व वित्त मंत्री रह चुके हैं उनके नाम पर रखा जाएगा ।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के पश्चात बीजेपी ने फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम को बदलने की चर्चाएं बहुत जोर शोर से चल रही है। अब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नया नाम क्या होगा यह बात 12 सितंबर को एक समारोह के दौरान बताई जाएगी लेकिन इसका नाम अरुण जेटली के नाम पर होगा यह बात अरुण जेटली जी के निधन के बाद से ही डीडीसीए ने बता दी थी ।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा मैं एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि “यह अरुण जेटली का प्रोत्साहन ही था जिसने विराट कोहली ,वीरेंद्र सहवाग ,गौतम गंभीर और कई अन्य खिलाड़ियों द्वारा भारत को गौरवान्वित किया” ।

अब इस बात पर जोरों से चर्चा चल रही है कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदल दिया जाए लेकिन अब सवाल उठता है कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम आखिर फिरोज शाह कोटला पडा कैसे ? दोस्तों आपको बता दे कि दिल्ली सल्तनत के शासक फिरोजशाह तुगलक के नाम पर इस स्टेडियम का नाम फिरोज शाह कोटला स्टेडियम रखा गया था ।

दिल्ली में सन 1351 में फिरोजशाह तुगलक का 45 साल की उम्र में राज्य अभिषेक हुआ। फिरोजशाह तुगलक ने अपने शासन में बहुत सारे ऐसे काम किये जिससे जनता को बड़ा फायदा हुआ फिरोज शाह के शासनकाल में ही चांदी के सिक्के चलाए गए। फ़िरोज़ शाह ने अपने शासनकाल में जनता के सभी ऋणों को माफ कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago