Categories: बलिया

बलिया : बूस्टर डोज के नाम पर ठगी, मोबाइल पर लिंक या ओटीपी आए तो हो जाएं सावधान

बलिया: अगर आपके मोबाइल पर बूस्टर डोज़ की बुकिंग को लेकर कोई लिंक या ओटीपी भेजा जा रहा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इस लिंक पर क्लिक करते ही या ओटीपी शेयर करते ही आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। जी हां, कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज़ के नाम पर जालसाजों ने ठगी करने का नया तरीका निकाला है। शातिर बदमाश अब बूस्टर डोज की बुकिंग करने के बहाने लोगों को चूना लगाने लगे हैं। पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी किया है। एएसपी विजय त्रिपाठी ने लोगों को बताया कि इस तरह से फर्जी कॉल और मैसेज से लोगों को सावधान रहना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को फोन पर ओटीपी नहीं बतानी चाहिए।

कोविड से बचने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं। इसी को बदमाशों ने अब लूट का पैंतरा बना लिया है। बदमाश फोन पर रजिस्ट्रेशन कराने और ओटीपी भेजने की बात कहकर लूट करते हैं। ऐसे करते हैं ठगी-  ये ठग सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए साइबर ठग आम लोगों को फोन करते हैं। साइबर ठग अब बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन कराने को कहते हैं। वह फोन करके लोगों का खुद ही रजिस्ट्रेशन कर देने के बहाने उनके आधार, पैन आदि की जानकारी लेकर मोबाइल पर आने वाले ओटीपी नंबर पूछ लेते हैं और उसी के जरिए उनके खाते खाली कर देते हैं।

साइबर एक्टपर्ट रजनीकांत सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी बहुत ही शातिर तरीके से इन घटनाओं का अंजाम देते हैं। ऐसे में लोगों को जागरुक रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि किसी से भी ओटीपी यानि वन टाइम पासवर्ड शेयर न करें। स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी बताया कि बूस्टर डोज के लिए विभाग की ओर से कोई फोन नहीं किया जाता। लाभार्थी के फोन नंबर पर मैसेज भेजा जाता है, जिसके आधार पर लाभार्थी को वैक्सीन लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कभी भी किसी से बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी की जानकारी नहीं मांगते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago