बलिया डेस्क : बलिया में बनें कोविड सेंटर का दो विडियो वायरल होने के बाद लगातार सत्ता और विपक्ष के लोग सवाल उठा रहे हैं। बता दें की वीडियो में क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोग प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अपना गुस्सा ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो फेफना के एल अाई अस्पताल का है। विडियो सामने आने के बाद अब बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कोरोना मरीजों के साथ जानवर जैसा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों अस्पतालों में अव्यवस्था है और कोरोना पीड़ितों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।बलिया डीएम को लिखे पत्र में विधायक ने बैरिया विधान सभा क्षेत्र के कोरोना पीड़ितों के लिए दुबेछपरा इंटर कॉलेज को एल-1 अस्पताल के रूप में स्थापित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी कोरोना पीड़ितों का इलाज, भोजन, जेनरेटर, सफाई की व्यवस्था वह खुद निजी मद से करेंगे। सरकार को केवल चिकित्सक की व्यवस्था करानी होगी।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के प्रति भी स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं है। इस संदर्भ में डीएमको उचित कदम उठाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त अस्पताल पर कोरोना पीड़ितों की देखरेख के लिए वह खुद 24 घंटे उपस्थित रहेंगे। वहीँ इस मामले पर पूर्व मंत्री नारद राय ने भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बलिया मे बने एल 1पर लगातार व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत आ रही है जो बहुत ही दुखद है।
डीएम एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से अनुरोध करूँगा की या तो कल तक समस्या का निवारण करें और अगर आप असमर्थ है तो सभी इंतज़ाम हमको देने का कष्ट करें हम बिना किसी सरकारी सहयोग के हर इंतेजाम करेंगे।” बता दें की बलिया में आज आई स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबित जनपद में मंगलवार को 69 नये पॉजिटिव केस सामने आये। हालांकि इसके सापेक्ष 70 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनपद में कोरोना मरीजों की कुल तादात 487 हो चुकी है, जबकि 279 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 206 बताई गई है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…