बांसडीह पहुँच डीएम अदिति सिंह ने दिया आदेश, संविधान दिवस पर आई सभी शिकायतों का तत्काल निपटाएँ

बलिया डेस्क  : थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अदिति सिंह बांसडीह रोड थाना व बांसडीह कोतवाली पहुंचकर जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति को देखा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए समाधान दिवस पर जो समस्या आए, उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटारा कराएं।

 

बांसडीह रोड थाने पर महिला हेल्प डेस्क के कार्य को चेक किया। फिर पूरे थाने से जुड़ी जानकारी लेने के बाद सिपाहियों व लेखपालों को समस्याओं के निस्तारण, स्वच्छता के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहां से बांसडीह कोतवाली पहुंची डीएम ने लेखपालों व बिट सिपाहियों से कहा कि जनता की अधिकांश समस्याओं के निस्तारण के लिहाज से आप लोग ही सबसे पहली कड़ी हैं। इसलिए अपना काम पूरी तरह निष्पक्ष होकर करेंगे। यह भी कहा कि पैमाइस के समय आवश्यकता समझ में आए तो फोर्स लेकर ही जाएं।

बांसडीह कोतवाली का किया मुआयना

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शनिवार को बांसडीह कोतवाली का मुआयना किया। मालखाना, कार्यालय अभिलेख, सीसीटीएनएस रूम, बैरक, मेस की व्यवस्था को बारीकी से देखा। मालखाने में शस्त्रों को भी देखा और उसके रखरखाव के बाबत जरूरी निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में अपराध पर रोकथाम से जुड़ी जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह से ली। कहा कि अब ग्राम पंचायत चुनाव का समय हैं, लिहाजा और अधिक सतर्कता बरतते हुए गांव की हर गतिविधियों पर नजर रखें।

आगामी चुनाव के दृष्टिगत 107/116 की कार्यवाही तेजी से कर लेने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादियों को ध्यान से सुनें और न्याय दिलाने के प्रति गंभीर रहें। कोतवाली परिसर में जलजमाव की स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने एसडीएम प्रशांत मौर्य को निर्देशित किया कि अधिशासी अधिकारी के माध्यम से कार्य योजना तैयार कर भिजवाएं। इस दौरान सीओ दीपचंद साथ थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago