बलिया- वेतन न मिलने से परेशान महिला रोज़गार सेवक ने की खुदकुशी!

बेरुआरबारी डेस्क : बलिया में रोज़गार सेवक के पद पर तैनात बांसडीह थाना के ग्राम पंचायत जानपुर मुड़ियारी के छितरौली गाव निवासिनी रोजगार सेवक माया पांडेय शुक्रवार को दोपहर के करीब अचानक अपने दो मंजिले घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर फाँसी लगा ली । जहा इलाज के दौरान बलिया चिकित्सालय में देर सायं मौत हो गई ।

निधन कि खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार छितरौली निवासी परमात्मा नंद पांडेय की पुत्री माया पांडेय की शादी चंदौली जनपद में हुआ हैं।  वह विवाह के पहले से ही रोजगार सेवक थी। जिससे वह अपने गांव पर ही रहकर इस काम को करती थी मृतका अपने साथ अपने दो बच्चों को भी अपने साथ ही रखती थी जिसमे बड़ा बेटा लगभग सात वर्ष व बेटी पांच साल की है।दोनों बच्चों को कभी कभार अपने ससुराल में जाया करती थी।

ज्ञात हो कि बेरुआरबारी ब्लाक मुख्यालय के ग्राम सभा जानपुर मुड़ियारी की छितरौली निवाशिनी माया पाण्डेय रोजगार सेविका जानपुर मुडियारी ने संदिग्ध परिस्थितियों घर मे लगे जंगले में रस्सी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर लिया गया।मृतक रोजगार सेविका के मृत्यु की सूचना पर ब्लाक मुख्यालय के समस्त रोजगार सेवक ब्लाक मुख्यालय पहुच कर गत आत्मा की शांति के लिए विकास खण्ड बेरुआरबारी मे रोजगार सेवक एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।

शोक सभा मे खण्ड विकाश अधिकारी के न आने से नाराज रोजगार सेवकों ने अपने अधिकारी के दुर्व्यवहार पर रोष जताया।रोजगार सेवकों का आरोप था कि खण्ड विकास अधिकारी ने प्रतिभाग नही किया तथा मृतका के प्रति कोई भी संबेदना ब्यक्त नही की गयी।

उसके साथ काम करने वाले रोजगार सेवकों ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार थी तथा दो महीने से मानदेय भी नही मिला था साथ ही खण्ड विकास अधिकारी से इलाज के लिए वाराणसी जाने हेतु छुट्टी की भी मांग किया लेकिन उन्होंने मेडिकल की मांग करने लगे और न तो मानदेय ही दिया न ही छुट्टी जिससे वह कुछ परेशान थी। इस घटना के बाद से घर परिवार में मातम छाया हैं।

वहीँ स्थानीय ब्लाक परिसर में एक शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया । वही खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार के शोक सभा न आने तथा उनके दुर्व्यवहार से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने इसकी कड़ी निंदा करने के साथ ही आरोप लगाया कि समय रहते मानदेय के साथ ही इलाज के लिये अगर मृतका रोजगार सेवक माया पांडेय को खण्ड विकास अधिकारी अवकाश दे दिए होते तो वह आज यह दिन नही देखना पड़ता ।

शोक सभा मे मुख्य रूप से एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी, लेखा सहायक शिवजी,तुलसी, रामअवतार, रितु वर्मा, सचिव चंद्रशेखर, जयशंकर पांडेय,रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संतोष पांडेय,मु0 शाहनवाज, अनूप,उमेश सिंह,अरविंद पांडेय,मंजू शर्मा,राजमती देवी,पंकज ओझा, आदि समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago