बांसडीहरोड डेस्क : बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं । थाना बांसडीह क्षेत्र के छाता गांव में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात शराब की दुकान पर पंहुचे और शराब न मिलने सेल्समैन को अपना निशाना बनाया. इलाके में गोली चलते हैं हड़कंप मच गया ।
घायल सेल्समैन पवन राजभर(30 साल) तत्काल जिला चिकित्सालय लाया जहां उसका ईलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दुकान बंद होने पर वहां पंहुचे बाइक सवार तीन बदमाशो ने सेल्समैन पवन से दुकान खोलकर शराब देने को कहा । पवन ने शराब देने से मना कर दिया।
बदमाश पवन को धमकाने लगे तथा एक युवक ने हथियार निकाल कर सेल्समैन को गोली मार दी। गोली उसकी बाह को चीरती हुई निकल गयी। इसके बाद बदमाश वहां से सहतवार की तरफ भाग निकले।
सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल पंहुचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ 307 आइपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…