Categories: बलिया

बांसडीहः कांग्रेस नेता ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन, बांसडीह बस डिपो निर्माण की मांग की

बांसडीह में पिछले लंबे समय से सरकारी बस डिपो निर्माण के लिए मांग की जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता अभिजीत सत्यम तिवारी उत्तरप्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द डिपो निर्माण की मांग की।

बांसडीह का डिपो बदहाल हालत में पड़ा है। 18 मार्च 1954 को परिवहन निगम की पहली बस दोपहर 3 बजे उजियार घाट पर पहुंची। चार दशक पहले इस डिपो का निर्माण हुआ। बसों का आवागमन शुरु हुआ। लेकिन काफी समय से उजियार घाट डिपो में पूरी व्यवस्थाएं ठप्प पड़ी है। ऐसे में डिपो को दोबारा चालू कराने की मांग चल रही हैं।

बता दें कि यूपी के उजियार घाट व बिहार के बक्सर के बीच गंगा नदी बहती है। दोनों जगहों को जोड़ने के लिए पीपा पुलस का निर्माण होता था। प्राइवेट वाहनों की कमी के चलते उजियार घाट बस डिपो की स्थापना की गई। इसे गाजीपुर डिपो से जोड़ा गया। लेकिन साल 1977 में यूपी के भरौली व बिहार के बक्सर के बीच वीर कुंवर सेतु के बन जाने के बाद उजियार घाट डिपो की बदहाली शुरू हो गई।

चूंकि लोग प्राइवेट वाहनों से पक्के पुल के रास्ते सीधे बक्सर तक आने-जाने लगे, लिहाजा बसों का संचालन पहले कम व फिर पूरी तरह से ठप हो गया। अब यहां पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे में लोगों की मांग है कि डिपो को दोबारा शुरु किया जाए। लोगों की इन्हीं मांगों को कांग्रेस नेता ने परिवहन मंत्री के सामने रखा और समस्या के निराकरण की मांग की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago