Categories: बलिया

बांसडीह-बलिया-घोसी मार्ग और गाजीपुर तुर्तीपार मार्ग पर बनाए जाएंगे फोरलेन

बलिया। बांसडीह-बलिया-घोसी मार्ग और गाजीपुर तुर्तीपार मार्ग को अब फोरलेन किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद सर्वे किया जाएगा और दोनों मार्गों का चौड़ीकरण होगा।

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही बांसडीह-बलिया-घोसी (एसएच- 107) और गाजीपुर तुर्तीपार (एसएच-108) को स्टेट हाईवे घोषित किया गया है। बांसडीह-बलिया-धोसी मार्ग बांसडीह, बलिया, गड़वार, नगरा बरौली होते हुए घोसी तक जाता है। इस मार्ग की लंबाई 92.50 किमी है। वहीं गाजीपुर तुर्तीपार मार्ग गाजीपुर में कठवां मोड़ से शुरू होता है। कासिमाबाद, रसड़ा, नगरा बेल्थरारोड होते हुए यह तुर्तीपार तक जाता है।

अब इन दोनों स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की योजना है। PWD विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। फिर सर्वे के बाद काम शुरु होगा। इधर बलिया के दो मार्गों के लिए 70.46 लाख की राशि जारी हुई है। बलिया शासन ने राज्य सड़क निधि से निर्माणाधीन नेमा के टोला से कुड़ियापार होते हुए मासूमपुर तक मार्ग के लिए 15.78 लाख की धनराशि दी है।

बता दें कि इस मार्ग का मरम्मत कार्य 43.44 लाख की लागत से किया जा रहा है, पहली किस्त के रुप में 20.06 लाख रुपए जारी किए गए थे। वहीं 63.36 लाख की लागत से चल रहे गोपालपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 54.68 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इससे निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago