बैंकिग फ्रॉड- बलिया में खाता होल्ड होने के बावजूद बैंक से निकल गए पैसे, जांच में जुटी पुलिस !

बिल्थरारोड डेस्क : नोटबंदी के बाद कई बैंक के अधिकारी, कर्मचारी सरकार की निगाहों में है, लेकिन अभी भी कुछ बैंककर्मियों पर शायद इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीँ दूसरी तरफ बैंकिग फ्रॉड (Banking Fraud) के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे। पिछले दिनों में ऐसे ही ठगी के कई मामले सामने आए, जिसके बाद लोगों के बैंक खाते खाली हो गए। कारण है कि वे जिम्मेदार अधिकारियों के पत्रों या फिर निर्देशों की कोई परवाह नहीं करते। ताज़ा मामला बेल्थरा रोड के State Bank का है।

जहां खाते को होल्ड कराए जाने के बाद भी खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। बीते सोमवार को भी एक शख्स का खाता होल्ड होने के बावजूद दूसरी बार खाते 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद अब बैंक कर्मचारियों की भूमिका सन्देह के दायरे में आ गई।

वहीँ लागातार शिकायत लेकर कई खाताधारकों ने बैंक से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई न होने पर बुधवार को पीड़ितों ने पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया। जिसके बाद लोगों की शिकायत पर इंस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह, सीयर चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने स्टेट बैंक के मैनेजर से मुलाकात की और लोगों के बैंक खाते से निकल रहे पैसे की तकनीकी जानकारी ली।

एसबीआई प्रबंधक नंदलाल ने सकारात्मक जबाब नही दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक खाताधारकों की शिकायत संबंधित सूचना उच्चाधिकारियों को ईमेल से दे दी गई है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई होगी। लगभग 6 माह से लगभग एक दर्जन खातों धारकों को इस तरह की घटना का शिकार होना पड़ा है।

बैंक कर्मचारी द्वारा सिर्फ खोखला आश्वासन देकर पीड़ित खाता धारकों को हटा दिया जाता है।वहीं चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि नगर के तीन लोगों के स्टेट बैंक बिल्थरारोड में संचालित बचत खाता से पिछले एक पखवारे में करीब 24 हजार रुपया निकाला गया है। सभी पैसे आनलाइन एईपीएस यानि आधारा कार्ड लिंक के जरीए निकाला गया है।

बैंक खाते से फ्राड के शिकार सभी पीड़ित स्टेट बैंक के ही खाताधारक है। जिसकी जांच की जा रही है। स्टेट बैंक खाताधारकों में पैसे को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago