वाराणसी-बलिया रूट पर ईएमयू को PM दिखाएंगे हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर काशी लगायत पूर्वांचल को कई सौगात दे सकते हैं। वाराणसी-बलिया के बीच विद्युतीकृत हो चुके रेलखंड पर ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट) को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राजातालाब में तैयार हो चुके पेरिसेबल कार्गो का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसका निर्माण पूरा कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 जुलाई को वाराणसी में होंगे। इस दौरान कई योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ महीनों पहले पूरी हो चुकी गेल की पीएनजी, सीएनजी सुविधा को प्रधानमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।

वहीं ईएमयू को भी हरी झंडी दिखाएंगे। उधर गाजीपुर में ऑपरेटिंग और मैकेनिकल की ट्रेनिंग के लिए बने केंद्र को भी देश को समर्पित करेंगे। गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बने वाशिंग पिड का भी लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर रेलवे और गेल ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago