Categories: बलिया

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में हुआ बॉलीवाल दिवस का आयोजन

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आज उत्तर प्रदेश बॉलीवाल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नरहीं ने जमुना राम को 25-23, 25-22 से मात दी, वहीं बालिका वर्ग में जमुना राम को 25-21, 25-19 से मात देकर नरहीं टीम ने जीत हासिल की।

इस कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों और बॉलीवाल खिलाड़ियों ने मेजर साहब को श्रृद्धांजलि अर्पित की। जिला बॉलीवाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर एनडी शर्मा का व्यक्तित्व व कृतित्व सभी वॉलीबाल खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सरदार मोहम्मद अफजल व सर्वेश राय ने निभाई।

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन’ का एसोसिएट ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने जाने पर नीरज राय को विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं निरंजन राय व पवन कुमार राय को खेलों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एब्री बघेल, अरविंद चौबे, आनंद मिश्र आदि उपस्थित रहे। तुषारनंद ने सभी आगंतुकों व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषारनंद ने पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन कुमार राय व निरंजन राय उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago