सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां, बसों में ठूस कर श्रमिकों को लाया गया बलिया


बलिया.

सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए दिल्ली व प्रदेश के अन्य जनपदों से सैकड़ों की संख्या श्रमिक रविवार को रोडवेज बसों से बलिया पहुंचे. गौरतलब हो कि इन श्रमिकों को पहले दिल्ली से लखनऊ भेजा गया फिर रोडवेज की बसों से उनको बलिया लाया गया. इसके अलावा कानपुर व अन्य जनपदों से भी काफी संख्या में श्रमिक अपने गृह जनपद पहुंचे और राहत की सांस ली. श्रमिक तो घर पहुंच गए, लेकिन सोशल डिस्टेंस को लेकर सरकार सवालों के घेरे में आ गए हैं. बसों में जिस प्रकार चढ़कर, लटककर मजदूर जनपद पहुंचे, नजारा देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा ले रहा था. वहीं चर्चाओं का भी बाजार गर्म रहा कि एक तरफ सोशल डिस्टेंस को लेकर इतनी कड़ाई की जा रही है, दूसरी तरफ बसों में ठूस कर श्रमिकों को लाकर कोरोना को खुलेआम दावत दिया जा रहा है.
काफी संख्या में गैर जनपद से श्रमिको के बलिया आने की सूचना पर व्यवस्था को देखने जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही, एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम विपिन जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी पीके मिश्र, एसडीएम सदर तत्काल रोडवेज स्टेशन पहुंच गये. जिलाधिकारी ने सभी लोगों का नाम पता आदि नोट करवाने के लिये दस काउण्टर लगवाए. इसके पहले एक काउण्टर से ही नाम पता आदि नोट करने का काम चल रहा था. बाहर से आए लोगों से जिलाधिकारी ने बुखार, खांसी, सिरदर्द आदि के बारे में जानकारी ली. किसी को कोई तकलीफ होने पर स्टेशन पर उपस्थित डॉक्टरों से दवा ले लेने की सलाह दी. एसडीएम विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों को जरूरी सलाह दी और चौदह दिन तक घर में ही रहने को कहा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago