बलियाः सस्पेंड हेडमास्टर का आरोप, नियम के मुताबिक नहीं दी जा रही सैलरी, भुखमरी से हो सकती है मौ’त

बलिया डेस्क :  बैरिया के सोहांव प्राथमिक विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर गंभीर आ रोप लगाते हुए अपने निलंबन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बीएसए ने उन्हें बिना किसी जांच और स्पष्टीकरण के पहले तो निलंबित कर दिया और अब नियमानुसार अर्द्ध वेतन (जीवन निर्वाह भत्ता) भी नहीं दिया जा रहा है।

जिसके चलते उनके समक्ष भुख मरी का संकट खड़ा हो गया है। बलिया ख़बर से बात करते हुए प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि निलंबन आदेश के अनुसार निलंबित कर्मचारी को अर्द्ध वेतन (जीवन निर्वाह भत्ता) दिया जाता है। लेकिन उन्हें ये नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सैलरी 70 हज़ार रुपए थी।

इस हिसाब से 35 हज़ार रुपए उन्हें मिलना चाहिए। लेकिन उनके खाते में निलंबन के बाद से 9 हज़ार से ज़्यादा नहीं आए। उन्होंने बताया कि उनके खाते में कभी 4 हज़ार रुपए तो कभी 9 हज़ार रुपए लगाए जाते हैं। संतोष कुमार के मुताबिक, जनवरी में तो उनके खाते में महज़ एक हजार सात सौ पांच रूपए लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह चलता रहा तो वह बहुत जल्द भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

संतोष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी या उनके परिवार के किसी सदस्य की मौत सदमे से, भूख से या दवा के अभाव में होती है तो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी गण जिम्मेदार होंगे। बता दें कि संतोष कुमार को प्रधानाध्यापक के पद से पिछले साल दिसंबर में निलंबित किया गया था। उनपर विद्यालय में अनुपस्थित रहने और भ्रष्टाचार का आरोप था।

संतोष कुमार ने यहां अपने निलंबन को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसए ने सुविधा शुल्क के लिए उनपर झूठा आरोप लगाकर बिना स्पस्टीकरण के उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनपर लगाए गए आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। वहीँ जब इस पुरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी  से हमने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बलिया खबर के फ़ोन का उत्तर नहीं दिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago