हाथरस की घटना को लेकर बलिया कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बलिया।  हाथरस रेप केस को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है और इसकी तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से की जा रही है. सरकार चुप है और पीड़ित बेटी की लाश जलाने के बाद अब यूपी पुलिस लाठी बरसाने पर उतर आई है.

इस घटना के ख़िलाफ़ बलिया में भी लगातार कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है. ऐसा देखा जा रहा है कि जहाँ जहाँ भी तमाम कार्यकर्ता इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें पुलिसिया कार्यवाही का सामना करना पड़ रहा है.

इस पुरे मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि सत्ताधीशों के अहंकार के सामने अंग्रेजी शासन भी पनाह मांगता है. उत्तर प्रदेश के निरंकुश सरकार एवं दोषी पुलिस प्रशासन के खिलाफ पीडिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को प्रेषित मांगपत्र पुलिस अधीक्षक के माध्यम से भेजा है.

इस अवसर पर वीरेंद्र, राजनारायण, नौषाद, फूलबदन, प्रताप जायसवाल, गजेंद्र चौधरी, जाकिर हुसैन, राजेश गोंड, विशाल चौरसिया, शु•ाम तिवारी, ओमप्रकाश, मंटू शाह, रवि आदि मौेजूद रहे.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago