Categories: बलिया

ओडिशा हादसे में बलिया के युवक की मौत, 2 दिन बाद शव लाया गया रेवती, परिजनों में कोहराम

बलिया के एक युवक की ओडिशा के झारसुगुड़ा में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को बस और ट्रेलर की टक्कर से हादसा हुआ था। इस हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हुई थी। जो छुट्टी लेकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। जिनमें बलिया के रेवती क्षेत्र का युवक भी शामिल था। जिसका शव आज रेवती पहुंचा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है।

शुक्रवार को हुआ था हादसा- बलिया के रेवती वार्ड नंबर 10 निवासी धन कुमार राय 45 वर्ष पुत्र चंद्रिका राय ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा स्थित भूषण स्टील में काम करते थे। बीते शुक्रवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद अपनी फैक्ट्री की बस से घर वापस आ रहे थे। और बस झाड़सुगुड़ा स्थित सरबहाल के पास पहुंची थी तभी एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल कर्मचारियों का इलाज जारी– दुर्घटना होते ही बस के पीछे आ रही फैक्ट्री की अन्य बसों ने सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धन कुमार राय को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज बलिया लाया गया शव- परिजन शव लेकर 2 दिन बाद रेवती पहुंचे। धनकुमार का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता चन्द्रिका राय पुत्र की मौत से सब स्तब्ध थे। मृतक अपने पीछे दो बेटियों खुशी और ज्योति को छोड़ गए। गंगा तट पर पचरुखिया स्थित शवदाह गृह में बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago