Categories: बलिया

बलिया- उत्तरप्रदेश में ‘AAP’ पूरी से ताकत से लड़ेगी ‘शहर सरकार’ का चुनाव: अनूप पांडे

बलिया। दिल्ली के बाद पंजाब में अपनी नींव मजबूत करने के बाद अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी सक्रिय हो रही है। उत्तरप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। AAP के बलिया जिला कार्यालय में प्रदेश नगर निकाय चुनाव समिति के सदस्य अनूप पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी।

‘AAP’ में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू- अनूप पांडे ने बताया कि बलिया जिले की 10 नगर पंचायतों और दोनों नगर पालिकाओं के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के वार्ड के सभासद प्रत्याशियों की भी चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में गंदगी फैली हुई है, सड़कें खराब हैं, नालियां टूटी हैं, नालिया बजबजा रही हैं। चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

एक तरफ नगर पालिका के चेयरमैन, नगर पंचायतों के चेयरमैन और उनके अधिशासी अधिकारी मिलजुल कर जनता के धन को लूट रहे हैं और दूसरी ओर जनता जलजमाव से परेशान है, खराब सड़कों से परेशान है, टूटी हुई नालियों से परेशान है, चारों और कूड़े का अंबार फैला हुआ है। सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव पूरे दमदारी से लड़ेगी और जनता के सहयोग से आम आदमी की सरकार नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बनाई जाएगी।

इस दौरान जिला महासचिव राज कुमार मौर्य जिला कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता सदर प्रभारी अजय राय मुन्ना, विक्रमा अंबेडकर, शशि भूषण गुप्ता, छोटेलाल चौरसिया, रामदरस यादव, छोटेलाल चौरसिया, विपिन तिवारी, नवतेज कुमार, विवेक कुमार सिंह, रणविजय गुप्ता, अमरनाथ, अश्वनी गिरि, सुखारी, कृष्णकांत, भगवान प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago