बलिया की ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, बाइक सवार का काटा सीट बेल्ट ना बांधने का चालान

बलिया डेस्क : अब इसे चूक कहे या फिर फेफना पुलिस की मनमानी पर सच्चाई तो यही है कि बाइक सवार को सीट बेल्ट न पहनने के जुर्म में ई-चालान काट दिया गया। बाइक सवार को जब इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब सवाल यह उठता है ऐसे पुलिस कर्मियों को आखिर विभाग रखा क्यों है जिन्हें नियम-कानून कुछ मालूम नहीं है या फिर विभाग की इस मनमानी में नीचे से उपर तक सब साठगांठ में है।

ज्ञात को निधनिरया निवासी संजय शर्मा बलिया-नगरा मार्ग से होते हुए कहीं जा रहे थे। इसबीच रास्ते में फेफना पुलिस ने रोक कर उनका १००० रूपए का ई-चालान काट दिया। जब इसके बारे में संजय शर्मा को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फेफना पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ फेफना पुलिस बल्कि समूचा महकमा सवालों के घेरे में है।

जब सब कुछ जानने के बाद एसएचओ ने लगाया ठहाका
खबर के संदर्भ में जब फेफना एसएचओ संजय त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसके बाद पूरे घटनाक्रम सुनने के बाद एसएचओ खुद ही ठहाका लगाने लगे। हालांकि उन्होंने भरोसा दिया है संबंधित आदमी का चालान का एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago