Categories: बलिया

कहीं नहीं स्थानांतरित होगा चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, कुलपति की बातें आधारहीन: राज्य मंत्री

बलिया डेस्क : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दुसरे जगह पर स्थानांतरण को लेकर चल रही कयासबाजी पर रविवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने विराम लगा दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कहीं भी स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए 51 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। विश्वविद्यालय के लिए 242करोड़ की स्वीकृति की गई है। जिसमें पहले स्लाट में 93 करोड़ स्वीकृत किया गया है। 15 करोड़ रूपए की पहली किश्त निर्गत भी हो चुकी है। बताया कि विश्वविद्यालय में 125 छात्रों के लिए छात्रावास भी जल्द तैयार होगा। सभी निर्माण बसंतपुर में ही होंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुलपति कल्पलता पांडेय की बातें आधारहीन है। विश्वविद्यालय का स्थानांतरण कहीं नहीं होगा। मैं उनकी बातों की निंदा करता हूं। राज्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस फ्लड जोन में होने की वजह से जलजमाव की समस्या की संभावना बनी रहती है। जिसके जल निकासी की व्यवस्था की जा चुकी है।

सतीश

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

3 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

5 days ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

6 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago