पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों से गुलजार रहा बलिया का सुरहाताल

बलिया: सुरहाताल पक्षी विहार महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों की भीड़ से सुरहा ताल गुलजार रहा। लोगों ने खूब नौकायन का आनंद लिया। बच्चों ने भी झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों के जरिए खूब मस्ती की। वहीं युवाओं के बीच सेल्फी लेने की होड़ देखने को मिली।

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि सुरहा ताल को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में प्रयास काफी सराहनीय है। प्रवासी पक्षियों के लिए यहां शुद्ध और उनके अनुकूल वातावरण है। प्रवासी पक्षी यहां की सुंदरता में एक हैं। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाषण पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता के जरिए पर्यावरण संरक्षण को किया गया जागरूक

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डॉ इफ़्तेख़ार खान के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कला प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतियोगिताएं प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतुओं और पर्यावरण पर आधारित रही। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का नाटक रहा सबसे खास

पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उच्च प्राथमिक विद्यालय, शेरवा कलां के छात्र-छात्राओं का नाटक सबसे खास रहा। सीमित संसाधनों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक में इनकी शानदार प्रतिभा देखने को मिली। प्रधानाध्यापक शंकर रावत के नेतृत्व में सीख रहे इन बच्चों के नाटक की सराहना हर किसी ने की। नाटक के बाद प्रस्तुत करने वाले बच्चों के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली।नौकायन के लिए दिखी लम्बी लाइन

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के दूसरे दिन लोगों ने नौकायन का खूब आनंद लिया। दिन में नौकायन करने वालों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। वही इस भीड़ से नाविकों के चेहरे भी गुलजार दिखे। सुरहा ताल के बीच लाइफ जैकेट पहनकर नौकायन करने वालों की भीड़ इस महोत्सव की सुंदरता में चार चांद लगा रही थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago