Categories: बलिया

विदेशी मेहमानों से गुलजार हुआ बलिया का सुरहा ताल

बलिया के सुरहा ताल में विदेशी मेहमान आने लगे हैं। ठंड आते ही सुरहा ताल में साइबेरियन पक्षियों की चहचाहट सुनाई देने लगती है। पानी में कलरव करते पक्षियों को निहारने लोग आते हैं। लेकिन इन पक्षियों पर शिकारियों की घातक नजर होती है।

बता दें कि सर्दियां शुरु होते ही सुरहा ताल में  खासतौर से उच्च अक्षांशों के शीत क्षेत्रों अर्थात साईबेरियाई क्षेत्रों से पक्षी आते हैं। ये अति सुंदर, रंग-बिरंगे एवं मनोहारी होते हैं। इन पक्षियों में लालशर, हंस, राजहंस, बत्तक, रंग-बिरंगे बगुले, तोते, बघेड़ी सहित अनेक प्रकार की पक्षी शामिल होते हैं। ये काफी संख्या में झुंड बनाकर आते हैं। इसके साथ ही साथ अन्य क्षेत्रों से जैसे कुछ आस्ट्रेलियाई पक्षी भी आते हैं।

अभी बसंतपुर स्थित जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार पक्षियों से गुलजार हो गया है। पक्षियों के आने से सुरहा ताल में रौनक आ जाती है। लेकिन पक्षियों के आते ही शिकार सक्रिय हो गए हैं। साइबेरियन व अन्य पक्षियों का शिकार शुरु हो गया है। लेकिन वनविभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे इन शिकारियों के हौंसले बुलंद है।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकार नहीं रोका गया तो सुरहाताल वीरान हो जाएगा। बताया जाता है कि शिकारी तितलियों को पकड़ मार देते हैं। उनके अंदर कीटनाशक भरकर ताल के पानी में जगह-जगह रखते हैं। इसके बाद कुछ दूरी पर नाव में ही छिप जाते हैं। तितलियों को खाते ही पक्षी अचेत हो जाते हैं। तभी शिकारी उन्हें पकड़ कर नमक का घोल पिला देते हैं, जिससे पक्षी ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ पक्षियों की मौत भी हो जाती है। ऐसे में लोगों का कहना है शिकार पर तुरंत रोक लगाई जाना चाहिए।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago