CDS एग्जाम में बलिया की सुप्रिया का जलवा, 12वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

बलिया। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने आज कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बलिया की सुप्रिया तिवारी ने 12वीं रैंक हासिल कर प्रदेश के साथ ही बलिया का भी नाम रोशन किया है। परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को पहले ही इंडियन मिलट्री एकेडमी देहरादून, नवल एकेडमी एजिमला केरल, एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद में एडमिशन के लिए रिकमेंड किया था। उनके नाम यूपीएससी की जारी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। जिनकी ट्रनिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है।

सुप्रिया का सपना होगा साकार-  रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रिया तिवारी नगरा के डिहवां चकरा की गाव की रहने वाली हैं। सुप्रिया ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 12वां रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर दिया। पिता सुधीर कुमार तिवारी जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। मां सरोज तिवारी गृहिणी हैं। सुप्रिया हलधरपुर में डिग्री कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद लखनऊ में रह कर सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं। इनका सपना शुरु से ही सेना में अधिकारी बन कर देश सेवा करने का था।

फोटो- प्रतितात्मक

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago