Categories: बलिया

बलिया में रेल हादसा, चलते चलते अचानक दो भागों में बंटी मालगाड़ी

बलिया में बड़ा हादसा हो गया। जहां चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। इंजन समेत तीन डिब्बे करीब तीन किलोमीटर आगे निकल गए और 67 डिब्बे पीछे छूट गए।

हादसा बलिया-छपरा रेलखंड पर सुरेमनपुर-दलछपरा रेलवे स्टेशनों के बीच नारायनगढ़ के पास मंगलवार को गेट संख्या-19 के पास हुआ। जहां छपरा से बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। बता दें कि 70 डिब्बों वाली मालगाड़ी 12.38 पर सुरेमनपुर से बलिया के लिए रवाना हुई थी। जहां गेट संख्या 19 पर इंजन समेत तीन डिब्बे आगे निकल गए। जबकि 67 डिब्बे गेट संख्या 19 पर ही खड़े रहे।

बाद में चालक को एहसास हुआ कि 67 डिब्बे पीछे छूट गए, जिसमें गार्ड का डिब्बा भी शामिल है। तब ड्राइवर इंजन और शेष तीन डिब्बे को पीछे लेकर आया और फिर से जोड़ा। इसके बाद मालगाड़ी आगे रवाना हुई। हालांकि इस दौरान काफी देर तक रेलवे का फाटक बंद रहा। जिससे लोगों को असुविधा हुई।

घटना के बाद पीडब्लूआई सुरेमनपुर आरके चौहान ने बताया कि यह मामला मैकेनिकल विभाग का है। मैं इसमें कुछ नहीं कह सकता हूं। वहीं, स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर एलपी वर्मा ने कहा कि चालक ने सूचना दी थी कि कोई जानवर इंजन के सामने आ गया था। गाड़ी को रोका, फिर आगे बढ़े, लेकिन इस दौरान मालगाड़ी दो भागों में कैसे बंटी, इसकी जानकारी नहीं हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago