बलिया डेस्क : बलिया पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने रविवार को सड़क पर उतर खुद शहर का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अफसरों को नगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश भी दिया।
वहीँ शहर के व्यस्त चौराहा पर पहुंचे एसपी ने शहर की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। एसपी ने ट्रकों के संचालन के बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसपी ने अस्पताल पुलिस चौकी की व्यवस्था को भी देखा।
उन्होंने पुलिस चौकी पर मौजूद जवानों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अन्य संसाधनों का इंतजाम करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य रुप से मालगोदाम व अस्पताल रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ सिटी अरुण सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, टीएसआई सुरेश चंद द्विवेदी आदि भी साथ थे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…