Categories: बलिया

बलिया के शू सेंटर पर तिरंगा बना जूता बेचने का आरोप! जानिए क्या है पूरा मामला

बलिया के एक शू सेंटर पर कथित तौर पर तिरंगा बना जूता बेचने का आरोप लगा है। जिसके बाद से नगर में माहौल गरमा गया है। यह आरोप भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने लगाया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल से शू सेंटर और जूते की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बलिया के चौरसिया शू सेंटर पर तिरंगा बना जूता बेचा जा रहा है, ये देश का अपमान है तत्काल रूप से इसपे कार्यवाही की जाए नहीं तो जनता में बहुत आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी भरे लहज़े में लिखा कार्यवाही की जाए नहीं तो कोई अनहोनी हो जाएगी।अश्वनी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से जूते का फोटो शेयर किया हैं जिसमें तिरंगे के तीनों रंग दिखाई दे रहे हैं। जूते का बाहरी आवरण नीले रंग का है तो सोल में नारंगी, सफेद और हरे कलर का इस्तेमाल किया गया है। इस जूते का फोटो वायरल हुआ है जिससे नगर में लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।

वहीं इस बाबत बलिया ख़बर ने दुकान मालिक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल बलिया पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। बलिया पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago