Categories: बलिया

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में बलिया का ‘लाल’ शहीद, CAF के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर थे विजय यादव

बलिया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली हमले में सीएएफ (CAF) के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गये। जो यूपी के बलिया जिले के रहने वाले थे। हमले की सूचना मिलते ही शहीद के पैतृक गांव राजपुर (एकौना) में शोक की लहर दौड़ गयी। शहीद जवान की पार्थिव देह 28 मार्च को पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक़ असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए तीमेनार कैंप से निकले थे। मिरतुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने एटेपाल कैंप से एक किमी की दूरी पर टेकरी में IED ब्लास्ट किया। इस नक्सली हमले में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गये।

हमले की जानकारी मिलते ही शहीद CAF जवान के घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। 4 भाईयों में विजय यादव दूसरे नम्बर पर थे। शहीद जवान की पत्नी सरस्वती देवी और पुत्री खुशबू के साथ ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विजय यादव काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago