Categories: बलिया

बलिया की नई DM सौम्या अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

2008 बैच की आईएएस अफसर सौम्या अग्रवाल बलिया DM बनाई गई हैं। आज उन्होंने नवागत जिलाधिकारी के रुप में कार्यभार ग्रहण किया।  इस दौरान DM ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। साथ ही सभी लिपिकों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतरी के अलावा आइजीआरएस पोर्टल पर आयी जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हमारी प्राथमिकता में होगा। इसके अलावा शहर ने नाला निर्माण व बाढ़ की परियोजनाएं समय से पूर्ण कराने पर विशेष जोर रहेगा।

साथ ही उन्होंने बलिया वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर बल दिया और कहा कि हर अस्पताल पर दवाओं की उपलब्धता व आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा। अंत में बलियावासियों उन्होंने यह संदेश दिया कि शासन की मंशानुरूप विभिन्न योजनाओं के जरिए पात्रों को लाभान्वित कराने के साथ उनकी हर परेशानी में जिला प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी उनके कार्य से जुड़े दिशा-निर्देश दिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago