बलिया के कोविड सेंटर पड़े हैं खाली, कोरोना मरीजों को कालेज में किया जा रहा है भर्ती

बलिया डेस्क : बलिया में एल वन अस्पताल खाली पड़े हुए हैं और कोरोना मरीजों को इसके बजाय राजकीय महिला महाविद्यालय भर्ती किया जा रहा है. रविवार तक महाविद्यालय में 40 मरीज़ एडमिट थे. बड़ी बात यह रही कि इस बीच बसंतपुर और फेफना के दोनों सीएचसी खाली पड़े हुए हैं.

ऐसे में समझ से बाहर है कि अस्पतालों के बजाय कोरोना मरीजों को महाविद्यालय में भर्ती क्यों किया जा रहा है. वहीँ इसकी वजह से महाविद्यालय की छात्राओं को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए तमाम प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी करने आई छात्राओं को सड़क के किनारे पेड़ के नीचे खड़ा होना पड़ रहा है. प्रवेश प्रक्रिया के संचालन का काम कैंपस के पास रोड पर बनी एक दुकान से किया जा रहा है.

बता दें कि आज की हेल्थ बुलेटिन 28 अगस्त को राजकीय महिला महाविद्यालय में 26 मरीज़ एडमिट थे. इसके अगले दिन 29 अगस्त को 31 मरीज़ हो गए. लेकिन इस बीच दोनों सीएचसी 29 अगस्त को भी खाली थे. विश्वविद्यालय स्तर पर स्नातक का लास्ट इयर का एग्जाम सात सितम्बर से होना है लेकिन महाविद्यालय में कोरोना मरीजों को एडमिट करने की वजह से अब छात्राओं को एग्जाम देने के लिए दूसरे केंद्र पर जाना होगा. ऐसे में उनके लिए साधन की समस्या भी है.

इस पर अब डीएम श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने की वजह से कालेज में भी 150 का एल-1 बनाया गया था. अब चूँकि होम आइसोलेशन का विकल्प भी है. इसलिए मरीज़ कम आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब जल्द ही कालेज में भर्ती मरीजों को एल-1 सेंटर में शिफ्ट किया जायेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago