बलिया में लगने वाले देश के दूसरे सबसे बड़े पशु मेले को लेकर उत्साह चरम पर है। शुक्रवार यानि आज से ददरी मेले में नंदीग्राम का शुभारंभ हो जाएगा। पशु मेले के नंदीग्राम में आज से पशु उतरने लगेंगे। इसके लिए नगरपालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। व्यापारियों के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं।
शहर के काशीपुर के पास 120 काश्तकारों से किराए पर ली गई 12.29 एकड़ की जमीन पर मेला लगेगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी है। ददरी मेला का आयोजन दो भाग में होता है। पहले पशु मेला और फिर कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मीना बाजार का आयोजन होता है। शुक्रवार से शुरु हुआ ददरी मेला 13 दिसंबर तक चलेगा और कार्तिक पूर्णिमा के बाद 19 नंवबर से मीना बाजार शुरु हो जाएगा। इसके बाद से मेले की असली रौनक शुरु होती है। मेले में ऐतिहासिक दंगल और चेतक प्रतियोगिता से लेकर ददरी महोत्सव, संत समागम होते हैं। जिससे मेले की भव्यता और भी बढ़ जाती है।
बलिया ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलने वाले ददरी मेले में कार्तिक पूर्णिमा के बाद 19 नवंबर से मीना बाजार शुरू हो जाएगा। इसमें 24 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता, 27 को दंगल, 28 से संत समागम होगा। 30 को कव्वाली का आयोजन होगा। 28 से 30 नवंबर तक मेला के क्रीड़ांगन में खेलकूद होगा। दो दिसंबर को मुशायरा, पांच को कवि सम्मेलन और 11 दिसंबर को ददरी महोत्सव का वृहद कार्यक्रम होगा। समापन 13 दिसंबर को किया जाएगा। पशु मेला की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला में आने वाले पशु व्यापारियों को पूरी सहूलियत और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…