बलिया के लाल डॉ. गोपाम्बुज सिंह की बड़ी कामयाबी, इस परीक्षा में हासिल किया गोल्ड मेडल

बलिया डेस्क : बलिया (Ballia) के होनहार जहां लोक सेवा में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी वह किसी से पीछे नहीं हैं। वह लगातार इस क्षेत्र में बड़ी उप्लब्धियां हासिल कर ज़िले का नाम रौशन कर रहे हैं। अब बलिया के लाल डॉ. गोपाम्बुज सिंह राठौड़ (Dr.Gopambuj Singh Rathore)  ने एमडी (मेडिसिन) की परीक्षा में गोल्ड मेडल (Gold Medal)  हासिल कर ज़िले को गौरवान्वित किया।

उन्होंने ये परीक्षा झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज से दी थी। जहां वह सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के पद पर तौनात हैं। बांसडीह के परिखरा के रहने वाले डॉ. गोपाम्बुज एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता केशव कुमार सिंह रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं।

वहीं माता सरोज सिंह हाउसफाइफ़ हैं। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही गुरुओं को दिया है। डॉ. गोपाम्बुज की शुरुआती पढ़ाई बलिया से ही हुई। उन्होंने माल्देपुर के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर से दसवीं और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद उन्हें एमबीबीएस में पंश्चिम बंगाल के बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया। जहां से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। एमबीबीएस करने के बाद भी डॉ. गोपाम्बुज का सफ़र नहीं रुका। वह एमडी (मेडिसिन) करने के लिए झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

विज्ञापन

यहां उन्होंने (मेडिसिन) की परीक्षा दी। जिसका रिज़ल्ट कुछ दिनों पहले ही आया। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल के साथ टॉप किया। अब उनका इरादा डीएम करने का है। जिसकी वह तैयारी कर रहे हैं। डॉ. गोपाम्बुज कोरोना के खिलाफ़ जंग में भी बतौर डॉक्टर काफी सक्रिय रहे हैं।

मार्च के महीने में ही उन्होंने इसको लेकर एक लेख भी लिखा था, जिसे न्यूज़ वेबसाइट ‘लल्लनटॉप’ ने प्रकाशित किया था। इस लेख में उन्होंने बताया था कि किस तरह से भारत को कोरोना से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने अपने इस लेख में पहले ही इस बात का अंदेशा जता दिया था कि अगर कोरोना को लेकर एहतियात नहीं बरता गया तो स्थिति भयावाह हो जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago