Categories: बलिया

एक्शन में बलिया का बिजली विभाग, 208 सरकारी स्कूल समेत 616 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

बलिया का विद्युत विभाग भारी घाटे में चल रहा है। विभाग के इस घाटे में आम लोगों के साथ सरकारी कार्यालयों का भी योगदान है। जी हां, जिले के बिजली विभाग पर सरकारी कार्यों का करोड़ों रुपए बकाया है। ऐसे में अब विभाग ने कार्यवाही तेज कर दी है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने संबंधित विभागों को बिल और नोटिस जारी किया है। अगर बकाया जमा नहीं होता है तो संबंधित विभागों का विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। जनपद में बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान को गति दी है। इसके तहत कई लोगों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। विभाग की इस कार्यवाही की जद में 616 लोग आ चुके हैं। इसमें 208 सरकारी प्राथमिक भी शामिल है। बिजली विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही के चलते जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि विद्युत विभाग इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है। आमलोगों के साथ ही सरकारी कार्यालयों पर भी भारी-भरकम बिल का भुगतान बाकी है। बिल का राशि न मिलने से अब विभागीय कामों पर ब्रेक लग रहा है। कई विभागों के यहां तो करोड़ों का बकाया है और इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। लेकिन अब विभाग ने इनसे निपटने की तैयारी कर ली है।

बिजली विभाग ने ऐसे कार्यालयों को बिल की कॉपी के साथ ही नोटिस भेजा है। साथ ही अधिकारियों का कहना है कि अगर बिल जमा नहीं हुआ तो संबंधित विभागों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago