Categories: बलिया

बलिया के राजेश पाठक को मिला यंगेस्ट वाइस चांसलर का अवार्ड

राजस्थान के ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर राजेश कुमार पाठक को बेस्ट यंगेस्ट वाइस चांसलर 2022 के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर पाठक बलिया के निवासी है। उनकी इस उपलब्धि के बाद जनपद में खुशी का माहौल है।

डॉक्टर पाठक को मुंबई के टोपनोच टेक्नोलॉजी के द्वारा गठित देश के शिक्षाविदों और बुद्धिजीविओं की कमेटी ने दिया। यह अवार्ड पाठक को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया हैं।

बता दें कि डॉक्टर पाठक का जन्म बलिया के पठखौली गांव में हुआ था। बचपन से ही वह पढ़ाई में अव्वल थे। उन्होंने छोटी उम्र में ही ठान लिया था कि शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अच्चा करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने अच्चे विश्व विद्यालयों से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की। इस दौरान वह कई शैक्षणिक संस्थाओ में एडवाइज़र, डायरेक्टर, डायरेक्टर जनरल,कैम्पस डायरेक्टर, प्रो वाइस चांसलर, जैसे उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है।

अब 22 सालों की ईमानदारी और कठिन प्रयासों से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। छत्तीसगढ़ के श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर के रूप में डा पाठक के उत्कृष्ट प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षमता एंव उच्च शोध कार्य का अवलोकन के उपरांत बेस्ट यंगेस्ट वाइस चांसलर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।

वहीं डॉक्टर पाठक इससे पहले भी कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का क्षेत्र माता पिता और दोस्तों को देते हुए कहा कि माता-पिता, परिवार के सदस्य और दोस्तों का अटूट विश्वास और प्रोत्साहन हमेशा उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago