Categories: बलिया

चलते चलते रुक जाती हैं बलिया की खस्ताहाल रोडवेज बसें, यात्री लगाते हैं धक्का

प्रदेश सरकार वातानुकूलित बसें संचालित कर रही हैं लेकिन साधारण बसों में सफर करना दूभर हो गया है। रोडवेज की साधारण बसें खस्ताहाल हालत में है। यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

रोडवेज की बसों की बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। रफ्तार पकड़ते ही बसों के पुर्जे हिलने लगते हैं। कई बार यह बसें चलते चलते रुक जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला। जहां दोपहर में बलिया से मऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस में खराबी के चलते यात्री कई बार धक्का देकर चालू कराने का प्रयास करते रहे।

काफी देर बाद बस मऊ के लिए रवाना हो सकी। बलिया से मऊ, आजमगढ़ चलने वाली कई बसें खटारा हो चुकी हैं। ऐसे में यात्री काफी ज्यादा परेशान हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री बलिया जिले से हैं लेकिन जिले की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago