Categories: बलिया

बलियाः स्टेशन पर तोड़फोड़ व आगजनी करने के आरोपी पुलिस रिमांड पर

बलियाः बीते 17 जून को स्टेशन में तोड़फोड़ और आगजनी की करने वाले आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य उपद्रवी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो बीते 17 जून को हुए बवाल में शामिल थे।

बता दें कि 17 जून को बड़ी संख्या में युवा वीर लोरिक स्टेडियम में जुटे। यहां से निकलते ही युवाओं ने पुलिस कार्यालय के कुछ दूर खड़ी स्कूल बसों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद युवाओं का दल स्टेशन पहुंचा। जहां युवकों ने प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल के एसी कोच, प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी सियाल्दह एक्सप्रेस के इंजन के साथ ही जनरल व स्लीपर कोच तथा कई स्टॉल (दुकानों) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान युवाओं ने काजीपुरा के पास यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की बोगी में आग लगा दी। इन सब में रेलवे को लाखों-करोड़ों का नुकसान हुआ। वहीं प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने आरपीएफ व पुलिस के जवानों पर भी पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने घटना के दिन ही 109 और दूसरे दिन 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 32 आरोपी रिमांड पर हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जिले में हुए प्रदर्शन में केवल बलिया के युवा ही नहीं बल्कि दूसरे जनपद के युवा भी शामिल थे। अब तक की हुई जांच में बिहार के तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार बिहार के युवक शहर में ही किराये पर रहते थे। इसके अलावे पड़ोसी जनपद गाजीपुर के भी कुछ युवकों के इस घटना में शामिल होने की बात सामने आ रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago