Categories: बलिया

बलिया के विकास को मिलेगी रफ्तार, अब फोरलेन होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे

बलियावासियों के लिए अच्छी खबर है। अब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे फोरलेन रोड होगी, इससे बलिया के विकास को रफ्तार मिलेगी और यूपी से बिहार का सफ़र आसान हो सकेगा। बलिया में बिहार बॉर्डर के ह्रदयपुर गांव नंबर 29 से शुरू होकर ये एक्सप्रेस वे गाजीपुर जिले के जंगीपुर गांव तक जाता है। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 115 किलोमीटर है, इसमें 17 किलोमीटर का स्पर बिहार के बक्सर जिले के लिए बनाया गया है। इसका मतलब है कि एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 132 किलोमीटर होगी इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में तीन बड़े पुल भी होंगे।

बताया गया है कि एक्सप्रेस वे में 16 छोटे ब्रिज, 90 के करीब पुलिया और अंडरपास भी होंगे। एक्सप्रेसवे दो बड़ी नदियों तमसा और घाघरा को पार करेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही गाजीपुर से बलिया तक आना जाना आसान हो जाएगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 35 फीसदी से ज्यादा काम हो चुका है। बाकी को पूरा करने के लिए भी तेजी से काम चल रहा है। इसे जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे पर 34 अंडरपास बनाए गए हैं। यह गाजीपुर, बलिया, और बक्सर को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे होगा।

एक्सप्रेसवे के निर्माण होने के बाद गाजीपुर, बलिया के साथ-साथ बक्सर के बीच यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों का सफर सुविधाजनक बनेगा। रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने से बलिया, गाजीपुर और छपरा जिलों में रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago