बलिया में सड़क निर्माण को लेकर उदासीनता का आलम देखा जा रहा है। बीते 2 महीने में 40 से अधिक सड़कों का टेंडर तो विभाग की ओर से कर दिया गया, लेकिन चिंता की बात है कि अभी तक किसी भी सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ।
अब बारिश का मौसम आ गया है, ऐसे में सड़क निर्माण पर विराम लगता नजर आ रहा है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय व निर्माण खंड के अलावा आरईएस की ओर से बीते डेढ़ माह में 40 से अधिक सड़कों व संपर्क मार्गों का टेंडर कराया गया है। अभी तक किसी भी इलाके में सड़कों के निर्माण देखने को नहीं मिल रहे हैं।
विभागीय अधिकारी के अनुसार कई टेंडर को अंतिम रूप दे दिया गया है तो कई अभी प्रक्रिया में हैं। वहीं सड़कों का निर्माण न होने से ग्रामीण इलाकों में परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। सड़कों के निर्माण को लेकर शासन की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इसका असर जिले में नहीं है। हालांकि बीते एक पखवारा से रुक-रुक हो रही बारिश हो रही है।
इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता ने कहा कि जिन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है उनपर कार्य शुरु होंगे। बारिश के कारण भी कार्य प्रभावित हो रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…