बलिया की हालत खराब, यहाँ पेट्रोल-डीजल से शव जलाए जा रहे हैं- रामगोविंद चौधरी

बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कोरोना कहाहो रही  है किको लेकर योगी सरकार पर हमला बोल है। नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को अपने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए  कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय वेहद जानलेवा दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ और उनकी टीम इसका मुकाबला करने की जगह नदियों में उतराई लाशों को लेकर यूपी बिहार का नाटक खेल रही है। इस नाटक को मूर्त रूप देने के लिए गाज़ीपुर के जमानियां में बिहार से शव लेकर गंगा तट पर आने वालों लोगों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा है कि इस बदहाल स्थिति में भी योगी जी और उनकी टीम का अधिकतम समय अखबारों में हेड लाइन तय करने और उसे प्रचारित कराने में लग रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जिलों को छोड़िए, इस समय टीकाकरण के नाम पर लखनऊ के सूचना परिसर में एक ऐसा इंजेक्शन लग रहा है जिसपर न्यू कोवाशील्ड लिखा हुआ है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने इसे लेकर सवाल पूछा है कि यह न्यू कोवाशील्ड क्या है? इसका ट्रायल कहाँ हुआ है ? इसका कोई जवाब नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा है कि जब लखनऊ में ऐसा हो सकता है तो जिलों में क्या हो रहा है, गांवों में क्या हो रहा है ? उसकी कल्पना इसी से की जा सकती है।

रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि बलिया की हालत तो और अधिक खराब है। यहाँ पेट्रोल, डीजल डालकर टायरों से शव जलाए जा रहे हैं। इसे देखकर मैं माननीय उच्चन्यायालय से आग्रह कर रहा हूँ कि वह योगी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करे, केवल फटकार से काम नहीं चलने वाला है।और नही यह सरकार सुधरने वाली है।संबोधन में नेता प्रतिपक्ष ने उपस्तित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग अपने अगल बगल के लोगो का संबल बने और सहायता करें।

चौधरी ने कहा है कि इस सरकार को दायित्व बोध कराने और इसमें दया की प्रवृति विकसित करने के लिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। माननीय उच्चन्यायालय को सूबे के हित में इस निर्मम, निर्दयी सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर विचार करना चाहिए।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago