Categories: बलिया

बलिया का बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में हुआ शामिल, 12 करोड़ से होगा कायाकल्प

रेल प्रशासन ने पूर्वांचल के 15 स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया है, इसमें बलिया के बेल्थरारोड स्टेशन का नाम भी शामिल हैं। अब इन चयनित रेल्वे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने ये जानकारी दी।

देवेंद्र कुमार गुप्त के मुताबिक अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित प्रत्येक स्टेशन पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्टेशन का कायाकल्प होगा। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फूड प्लाजा और सिटी सेंटर का विकास किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा रहेगी।इसके साथ ही ट्रेनों की समय सारणी, प्रकाश की बेहतर सुविधा, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, आरामदायक यात्री प्रतिक्षालय, 600 मीटर लंबा उच्चस्तरीय प्लेटफॉर्म निर्माण तथा मुफ्त वाई-फाई की सुविधा होगी। अब इस योजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने तकनीकी इंजीनियरों के साथ मंगलवार को स्टेशन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और स्टेशन की सुविधाओं का जायजा लिया। डीआरएम द्वारा सर्वे के बाद तीन माह में डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। यात्री सुविधा के मद्देनजर योजनाओं के क्रियान्वयन के बाद विकास के नए युग का सूत्रपात होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago