सरकारी आलू खरीद वाले जिलों में बलिया का नाम शामिल नहीं, किसानों में मायूसी

उत्तरप्रदेश के 17 जिलों में किसानों से पहले चरण में आलू की सरकारी खरीद की जाएगी। हैरानी की बात है कि जिन 17 जिलों का चयन किया गया है, उसमें बलिया का नाम शामिल नहीं है। जबकि बलिया में आलू की खेती अच्छी होती है।

इस बार जिले में करीब 86.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती हुई है, जहां एक लाख 89 हजार 920 मीटरी टन आलू की पैदावार हुई है, लेकिन फिर भी लिस्ट में बलिया का नाम शामिल नहीं है। 17 जिलों में कई ऐसे जिले शामिल हैं जहां आलू का उत्पादन कम मात्रा में होता है।बता दें कि सरकार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। आलू खरीद वाले जिलों में बलिया का नाम नहीं आने से किसान परेशान हैं। इस बार जिले में अच्छी पैदावार भी हुई है लेकिन शीत गृहों में भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से आलू उत्पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान चाहते हैं कि बलिया में भी आलू की सरकारी खरीद शुरू हो। कुछ किसानों ने बताया कि उत्पादन अच्छा हुआ है पर बाजार में भाव नहीं मिल रहा है। सरकार का 650 रुपये क्विंटल का रेट कम है। कुछ कोल्ड स्टोरेज के मालिक आलू रखने से मना कर रहे है। सरकार को 800 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीद का रेट घोषित करना चाहिए। 650 रुपये कम है, वह भी अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है।

वहीं बलिया सहायक उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव का कहना है कि जिले में आलू को सरकारी खरीद को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। पहले चरण में 17 जिले शामिल हैं, उसमें बलिया नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago