बलिया के आशुतोष ने UPSC में हासिल की 302वीं, दूसरी बार किया जिले का नाम रौशन

बलिया डेस्क : सिविल सेवा 2019 का रिज़ल्ट आ चुका है और इस बार 829 कैंडिडेट ने इसमें सफलता प्राप्त की है. ऐसे में आपको बता दें कि इस बार 829 कैंडिडेट में बलिया के आशुतोष पाण्डेय का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने 302वीं रैंक हासिल करके पूरे जिले का नाम देश भर में रौशन किया है. हालाँकि दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले उन्होंने 2017 में भी सिविल सेवा का एग्जाम क्लियर किया था और उन्हें भारतीय राजस्व सेवा था.

फिलहाल वह नागपूर में सहायक आयुक्त आयकर पद पर अपनी सेवा दे रहे थे. आशुतोष ने पांचवीं तक भृगुआश्रम के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय में की. वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज़ थे. वहीँ 12वीं में उन्होंने 95 प्रतिशत नंबर हासिल करके जिले में टॉप किया था.

बाद इसके उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया और बैंगलोर में सैमसंग रिसर्च सेंटर में दो साल नौकरी की. इस बीच ही उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल करके भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए थे. सिविल सेवा में उनका वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलॉजी रहा. आशुतोष बताते हैं कि चूँकि पहले ही काफी अच्छे ढंग से पढ़ाई की थी जिसका फायदा उन्हें नौकरे के साथ साथ पढ़ाई करने में मिला.

उन्होंने कहा कि कामयाबी का कोई शार्टकट नहीं होता है.उनके पिता वकील हैं और माँ एलआईसी में हैं. आशुतोष ने कहा है कि स्कूल कॉलेज की बराबरी ऑनलाइन शिक्षा नहीं कर पाएंगी. हाँ लेकिन इसका पूरक जरूर हो सकती हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago