Categories: बलिया

बलिया के आद्याशंकर यादव बने सपा के प्रदेश सचिव

बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के टंगुनिया गांव निवासी आद्याशंकर यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसकी खबर लगते ही उनकी समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

आद्याशंकर यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और बलिया जनपद से जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। आद्याशंकर सपा की स्थापना के बाद युवजन सभा के जिला के प्रथम जिलाध्यक्ष बने थे। इसके बाद जगन्नाथ यादव की कमेटी में प्रदेश सचिव बने। 2002 से 2016 तक जिला अध्यक्ष की भूमिका निभाई और अब उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है।

आद्याशंकर यादव अपने ओजस्वी भाषणों के लिए जाने जाते हैं और जिले के कद्दावर नेता है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अखिलेश यादव का आभार जताया और कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago