अवैध वसूली का विडियो वायरल होने के बाद बलिया एसपी ने सिपाही को निलंबित किया

बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुरेश यादव का लाल बालू के वाहनों से पैसा लेने का हिसाब करते वीडियो वायरल होने के बाद हुई जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने उसे निलंबित कर दिया है। एसपी ने कुछ दिनों पहले ही सीमावर्ती इलाकों का जायजा लिया था और अवैध कारोबार को लेकर अपनी मंशा जता दी थी।

हालांकि यह कार्रवाई वसूली करते कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने पर हुई है। बताया जाता है कि लाल बालू व मिट्टी के वाहनों से रिश्वत लेते हुए जयप्रकाशनगर चौकी के सिपाही का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

यह वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बैरिया से कराई और दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि निलंबित पुलिसकर्मी की अन्य मामले में भी जयप्रकाशनगर में भूमिका संदिग्ध थी।

इससे पहले भी दो बार अवैध शराब के मामले में चौकी के सिपाही लाईन हाजिर और निलंबित हो चुके हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago