बेल्थरा रोड – मोहर्र’म को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक, कोतवाल ने की ये अपील !

बलिया के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के उभाव थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर आज पीस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में बेल्थरा रोड क्षेत्र के तमाम ताजियादार शामिल रहे।

उभाव थाना के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने मोहर्रम को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील को। वहीँ दिशा निर्देश देते कोतवाल ने तजियादारो से ताजिया रुट चार्ट भी लिया।

बेल्थरा रोड क्षेत्र के तमाम तजियादारो ने उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव से ताजिया लेकर गुजरने वाले रास्तो पर साफ सफाई ज्यादा लंबी ताजियों के लिए बिजली कटवाने पेड़ की टहनियों को भी कटवाने की अपील की है ।

वहीँ इंस्पेक्टर योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए किसी भी जगह मोहर्रम में डीजे नहीं बजेगा। उन्होंने कहा की कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसका भी ख्याल रखा जाए । वहीँ उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव ने कहा कि मोहर्रम में आपसी सौहार्द के साथ गंगा जमुनी के साथ मनाया जाए ।

इस पीस कमेटी की मीटिंग में बेल्थरा रोड के उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव उभाव थाना के थाना अध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह बेल्थरा रोड नगर पंचायत के ईओ बृजेश गुप्ता बेल्थरा रोड के अवर अभियंता सतेन्द्र कुमार उभाव थाना के एसआई सागर कुमार रंगू एसआई रणविजय सिंह एसआई बीरबल यादव एसआई राम सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

इस पीस कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी रिज़वान अहमद के बड़े भाई अवाया गाव के तजियादार आफताब अहमद समेत तमाम तजियादार मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago