Categories: featured

बलिया BSA के औचक निरक्षण में16 शिक्षक मिले अनुपस्थित, कटा वेतन, कारण बताओ नोटिस जारी

बलिया में बीएसए ने कई अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है जिसके बाद जिले में हड़कम मचा हुआ है।  बता दें की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने मंगलवार को जिले के तीन शिक्षा क्षेत्रों के 9 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

वहीं निरीक्षण के दौरान दो स्कूल बंद मिले, जबकि सात विद्यालयों पर 16 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाये गये। बीएसए ने बंद स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि गैरहाजिर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया है।

 बंद मिला प्राथमिक स्कूल करजा- शिक्षा क्षेत्र सोहॉव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कलां नम्बर 2 का निरीक्षण करने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह पहुंचे, लेकिन विद्यालय बंद मिला। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय करजा बंद था। उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर का भी ताला नहीं खुला था। शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय औंदी पर शिक्षक सतीश कुमार सिंह, उमेश कुमार यादव, राजेन्द्र यादव, सरिता देवी, शमीम आरा, बृजेश कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाये गये।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इनका अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय औंदी पर सरफराज अहमद व कुदलिया खातून अवकाश पर थे। हालांकि विद्यालय पर न बच्चे थे न मिड डे मील बना था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago