बलिया- युवा चेतना ने उठाई राष्ट्रीय युवा आयोग बनाने की मांग

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने बलिया में बासुदेवपुर, बांसडीह रोड स्थित रघुनाथपुर, चंद्रपुरा, छाता, हैबतपुर, बाँसडीह रोड तीराहा सहित दर्जन भर गाँवों का दौरा किया। जहां उन्होंने युवा, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग को लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही। कहा कि युवा वर्ग को राष्ट्र के हित में सोचना चाहिए। और युवा चेतना भी राजनीति में नहीं सेवा भाव में विश्वास रखता है। इस दौरान उन्होंने युवा वर्ग के लिए आयोग बनाने की मांग भी उठाई। कहा, जब देश में हर वर्ग के लिए आयोग है तो युवा वर्ग के लिए भी आयोग होना चाहिए।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी प्राथमिकता युवा, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग है। युवा चेतना भारत को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। भारत की आबादी का 65 प्रतिशत युवा आबादी का है, और अब समय आ गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युवा वर्ग के समुचित विकास के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन करना चाहिए। कोविड काल में युवा चेतना ने बलिया से लेकर दिल्ली तक जनता का सहयोग किया है। अभी राजनीति का समय नहीं है सबको भारत की तरक़्क़ी के लिए आगे आना चाहिए।

रोहित सिंह ने कहा की युवा वर्ग को भी आगे आकर राष्ट्र के विकास के लिए अपना बेहतर देना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय युवा आयोग बनाने की मांग उठाते हुए कहा कि देश के हर वर्ग के लिए आयोग है अब युवा वर्ग के लिए भी आयोग होना चाहिए। साथ ही कहा कि युवा चेतना राजनीति में नहीं, सेवा में विश्वास रखती है। युवा चेतना के संगठन को गांव स्तर पर सशक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। युवा वर्ग को स्वच्छ राजनीति के लिए आगे आना चाहिए। वहीं इस अवसर पर बैजू राय, सन्नी तिवारी, अजय ओझा, वेद पांडेय, अभिषेक यादव, विमल यादव आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago