बलिया में शादी समारोह से लौट रहे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपू पासवान उम्र 20 वर्ष अघैला थाना सहतवार का रहने वाला था। मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा गांव के ही रंजीत के साथ मुड़ाडीह किसी के शादी समारोह में गया हुआ था। फोन से सूचना मिली कि आपके पुत्र को चाकू से गोद कर किसी ने घायल कर दिया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर सीओ बांसडीह शिव नारायण वैश्य तथा सहतवार थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। वहीं पुलिस अधीक्षक एस आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…