बलिया चितबड़ागांव के जमुना राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बताया गया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि महाविद्यालय के तीन पाठ्यक्रम में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं। इसमें शिक्षा संकाय बीएड की छात्रा अचला पांडेय, एमएड की छात्रा शहला परवीन, विधि संकाय से छात्र अरमान खान ने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है।
इन छात्रों को आगामी 26 नवंबर 2023 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफ़ेसर धर्मात्मा नन्द एवं प्रबंध निदेशक तुषार नन्द ने महाविद्यालय के स्वर्ण पदक पाने वाले तीनों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…